हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,गेंट (बेल्जियम) की नगरपालिका ने ऐलान किया है कि माह-ए-रमज़ान मुबारक के मौके पर पहली बार शहर के दो मशहूर बाज़ार इलाकों को रोशनी और लाइटों से सजाया जाएगा। बेल्जियम की तारीख़ में यह पहला मौका है जब रमज़ान के सिलसिले में इस तरह का इंतेज़ाम क़ौमी स्तर पर किया जा रहा है।
शहर के दो घनी आबादी वाले इलाकों में रोशनी किया जाएगा। यह इलाके कारोबारी सरगर्मियों और मुस्लिम ताजिरों की बड़ी मौजूदगी की वजह से मशहूर हैं। यहां बहुत सी दुकानें हैं, जिनके मालिकों में मुस्लिम बिरादरी की अच्छी-खासी तादाद शामिल है।
मक़ामी मीडिया “फ्लैंडर न्यूज़” की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग सौ स्थानीय दुकानदारों ने इस योजना का समर्थन किया है। ताजिरों का कहना है कि इस कदम से न सिर्फ रमज़ान का रूहानी माहौल उभरेगा, बल्कि आपसी मेल-मिलाप और हमआहंगी भी बढ़ेगी।
इस सांस्कृतिक और धार्मिक योजना के आयोजकों का कहना है कि यह कदम दिखाता है कि रमज़ान बेल्जियम में रहने वाले बहुत से लोगों के लिए अहम धार्मिक और सांस्कृतिक अहमियत रखता है।उनके मुताबिक, ऐसे प्रयास समाज में एकता और आपसी सम्मान को मज़बूत बनाते हैं।
एक मुस्लिम दुकानदार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम कई सालों से इस इच्छा का इज़हार कर रहे थे और हमें खुशी है कि अब यह मांग पूरी हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस रोशनी से अलग-अलग तबकों के बीच रिश्ते और बेहतर होंगे।
आपकी टिप्पणी